Movie prime

सर्राफा बाजार : सोना फिर हुआ महंगा, चांदी में आयी तेज़ी, जानें क्या है आज का रेट

अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव में उछाल दर्ज किया गया है। 
झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,470 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ चांदी प्रति किलो 80,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी।  

बताते चलें कि, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में उछाल देखा गया है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 62,950 रुपए बिका। आज इसकी कीमत 63,300 रुपए तय की गई है, यानी दाम मे 350 रुपए की बढ़ोतरी है। वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 66,100 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 66,470 रुपए तय की गई है, यानी भाव में 370 रुपए की बढ़ोतरी है।