Movie prime

जमशेदपुर : बाइक चोर गिरोह का सरगना समेत नौ गिरफ्तार, छह मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस ने शहर से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक भी बरामद किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में गिरोह का सरगना गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी अमित मुंडा, बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती का बिट्टू कालिंदी, गोलमुरी टुइलाडुंगरी का ही सागर कालिंदी, बासुदेव बेहरा उर्फ सुरु, रवि महानंद उर्फ गोपला, सिदगोड़ा निवासी अमित लोहरा उर्फ गोलू, चाईबासा का मतकमहातू का पंकज शर्मा, बर्मामाइंस के गुरमीत सिंह उर्फ गोलू और रोहित कुमार शामिल है। 

जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि 24 अप्रैल को गोलमुरी रामदेव बगान से एक बाइक की चोरी कर ली गयी थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने अमित मुंडा उर्फ टोंटो को गिरफ्तार किया। अमित की निशानदेही में अमित लोहरा और पंकज शर्मा को चाईबासा से पकड़ा। इसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने बताया कि अमित मुंडा अपने गैंग के साथ बाइक की चोरी करता था और उसे चाईबासा में पंकज को 8 से 10 हजार में बेच देता था। पंकज शर्मा और अमित साथ मिलकर उसी बाइक को ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने का काम करते थे। अमित और पंकज की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की है। सभी को जेल भेज दिया गया है।