Movie prime

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में जामताड़ा से डॉ. इरफान अंसारी, रामगढ़ से ममता देवी, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, हटिया से अजय नाथ सहदेव और लोहरदगा से रामेश्वर उरांव को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस

केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में हुआ मंथन
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने झारखंड चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
News Hub