Movie prime

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की अहम बैठक

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए की अहम बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा उम्मीदवार, लोकसभा प्रभारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष ,जिला प्रभारी सहित आजसू पार्टी के प्रदेश एवं जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचारी को बचाने और भ्रष्टाचारी को सजा दिलाने के बीच है लोकसभा की लड़ाई : लक्ष्मीकांत वाजपेयी 

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दोनो पक्षों का एजेंडा स्पष्ट है। एक तरफ इंडी ठगबंधन घोटालेबाजों का गठबंधन है।जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है।और भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रहा है। आगे उन्होंने कहा कि वहीं एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्पित है। साथ ही उन्होंने कहा कि सारे भ्रषचारी और परिवारवादी पार्टियां आज मोदी को इसलिए हटाना चाहती है ताकि उनके भ्रष्टाचार से पर्दा नहीं उठे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के लूटे पैसे को पाई पाई वापस कराना यह मोदी की गारंटी है। इसके सार्उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच मोदी सरकार की अपार उपलब्धियां और राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर घर घर जाएं।

संपर्क,संवाद और समन्वय प्रचार अभियान का सूत्र : बाबूलाल मरांडी

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में हमे संपर्क ,संवाद और समन्वय से कार्य करना है इसलिए प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता से अधिक से अधिक संपर्क करें। कोई घर छूटे नहीं। हम घर घर जाकर मोदी जी का संदेश पहुंचाएं,उनका प्रणाम कहें। सभी वर्ग,समाज के बीच हमारा प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हो,और कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को गति दें। आगे उन्होंने कहा कि जनता मोदी जी को तीसरी बार और मजबूती के साथ प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए उत्सुक है। 

मोदी सरकार ने अपने संकल्पों को धरातल पर उतारा : अर्जुन मुंडा

बैठक को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प को तेजी से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पिछले दस वर्षों में गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित विकास की मुख्यधारा से जुड़े 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। वहीं देश का स्वाभिमान सम्मान दुनिया में बढ़ा है। भाजपा राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम करती है। हमारे लिए देश की सेवा सर्वोपरी है। मोदी सरकार ने अपनी योजनाओं में देश को मजबूत किया है।राष्ट्र की आंतरिक बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। आगे उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्म विश्वास से भरा हुआ है। चुनाव के बीच के केंद्र सरकार मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में 100 दिनों में होने वाले कार्यों की तैयारी कर रही और भाजपा 2024 के संकल्प पत्र में जनता से प्राप्त सुझाओं को समाहित करेगी।

देश में आज एक ही चेहरा है नरेंद्र मोदी : सुदेश कुमार महतो

बैठक को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि प्रदेश में एनडीए पूरी तरह एकजुट है और मजबूत है। जमीनी स्तर पर दोनो दलों के कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित कर प्रचार अभियान को सफल बनाने की परंपरा अच्छी पहल है।आगे उन्होंने कहा कि हम टीम झारखंड बनाकर काम करना है। जनता का विश्वास जीतना है।

6 अप्रैल को घर घर झंडा लगाएं भाजपा कार्यकर्ता : कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। उन्होंने प्रत्याशियों को प्रचार अभियान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा अपने अपने घरों पर अवश्य लगाएं।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने किया। आज की बैठक में प्रदेश महामंत्री सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, डॉ रविंद्र कुमार राय, विधायक लंबोदर महतो, उमाकांत रजक सहित भाजपा द्वारा घोषित लोकसभा उम्मीदवार, लोकसभा और विधानसभा जिला के अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित थे।