Movie prime

इस दिन से बदल सकता है राज्य का मौसम, जानें

इस दिन से बदल सकता है राज्य का मौसम, जानें
झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज भी हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू और सरायकेला में हीट वेव का सबसे ज़्यादा खतरा है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भाग में बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून को राज्य में मानसून दस्तक दे सकता है। 16 जून के बाद पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे। तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। बताते चलें कि, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान 45.6 डिग्री डाल्टनगंज में दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के 9 जिलों में 42 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।