Movie prime

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची रांची, FJCCI द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुई शामिल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार के रांची पहुंची। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी  में बतौर मुख्य अतिथि में शामिल हुई। पूर्वी भारत में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी को लेकर केंद्रीयवित्त मंत्री रांची पहुंची हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित हैं। चैंबर द्वारा बेहतर झारखण्ड संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

विष्णु अग्रवाल ने की मुलाकात

उद्योगपति व व्यवसायी विष्णु अग्रवाल ने गुरुवार को रांची पहुंचने पर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित थे। वित्त मंत्री से बातचीत के दौरान व्यवसायी अग्रवाल नें उन्हें बताया कि झारकंड खनिज संपदा से धनी प्रदेश है। यहां की खनिज संपदा से पूरे देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। कोयला उत्पादन में देश भर में झारखंड पहले नंबर पर है और यहां के कोयले से ही देश भर की कई थर्मल पावर कंपनियां चल रही हैं। साथ ही पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भी कोयले की खदानें हैं। इसके अलावा झारखंड में लौह अयस्क सहित अन्य खनिजों का भी अकूत भंडार है। अग्रवाल ने वित्त मंत्री को सुझाव दिया कि झारखंड व पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में खनिजों पर आधारित उद्योगों की स्थापना की जा सकती है। इससे दोनों राज्यों के साथ ही साथ देश का भी विकास होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।