उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड अपराधी को देवघर पुलिस ने किया गिरफ्तार
May 14, 2024, 17:58 IST

उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी अभिषेक सिंह उर्फ रवि उर्फ राहुल सिंह को देवघर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के वरदाह थाना क्षेत्र असवनिया का रहने वाला है।
देवघर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभिषेक को यूपी पुलिस से मिले इनपुट पर गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने उसके पास से 7.62 बोर की चार गोली भी बरामद किया है।
बताते चलें कि अभिषेक सिंह कल रात देवघर पहुंचा था। यहां वह सारवां मोड़ स्थित शोभा कॉम्प्लेक्स के कमरा नंबर 112 में ठहरा हुआ था। मिली इंफॉर्मेशन पर गठित SIT ने अभिषेक सिंह को शोभा कॉम्प्लेक्स से धर दबोचा। उसके खिलाफ यूपी के आजमगढ़, वाराणसी और जैनपुर के थानों में कई मामले दर्ज हैं। अभिशेक पर यूपी पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा है।
