Movie prime

मंत्री अश्विनी चौबे ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

 

आज यानी कि 4 नवंबर को देश भर में प्रकाश पर्व 'दीपावली' मनाया जाएगा। दीपावली हिदुंओं का बहुत ही खास पर्व है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान, अंधेरे पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। वहीं इस मौके पर देश भर के लोग बेहद खुश हैं। इधर, केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

एड


मंत्री ने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने मां लक्ष्मी से कामना की है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए। यही नहीं इसी के साथ उन्होंने सभी को संदेश दिया है। इस संदेश में उन्होंने देशवासियों से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दीपावली मनाने की अपील की है। साथ ही कोरोना का भी ख्यास ख्याल रखने को कहा है। 

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने तेजप्रताप को लेकर कही ये बातें- https://youtu.be/iCF23a9SsUs

News Hub