देश के नए कानून मंत्री बने अर्जुन मेघवाल, किरण रिजिजू को मिली नयी जिम्मेदारी

मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव हुआ है. अब देश के नये कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल बनाये गए है जबकि किरण रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी है. वहीं सरकार का यह फैसला सामने आने के बाद किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया.
उन्होंने लिखा- पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना एक गौरव और सम्मान की बात रही है. मैं इस देश के नागिरकों को आसानी से न्याय दिलाने और कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों, मुख्य न्यायाधीशों और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और पूरे कानून अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं. मैं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को उसी जोश के साथ पूरा करने के लिए तत्पर हूं, जिसे मैंने बीजेपी के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में आत्मसात किया है.
मेघवाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं (आईएएस) में पदोन्नति भी की और कई प्रशासनिक पदों पर काम किया। उन्होंने तकनीकी शिक्षा विभाग के उप सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव, राजस्थान के नागपुर निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, वाणिज्यिक कर विभाग के अपर आयुक्त का कार्यभार भी संभाला। इसके बाद राजनीति में शामिल होने के लिए उन्होंने अपनी स्वेच्छा से भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायरमेंट ली.