Movie prime

CM केजरीवाल ने कहा- 2025 तक साफ़ हो जायेगी यमुना, फिर मैं लगाऊंगा डुबकी

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना की गंदगी पर चिंता जाहिर की है. गुरुवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा की यमुना बहुत गंदी है सभी दिल्लीवासी, देशवासी चाहते हैं कि यमुना साफ होनी चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा, 2025 तक यमुना की सफाई पूरी कर ली जाएगी और तब मैं खुद भी यमुना में डुबकी लगाऊंगा. 

आपको बता दे कि दिल्ली में छठ पूजा के दौरान कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें श्रद्धालु यमुना में जमे झाग के बीच पूजा कर रहे थे. इसके बाद केजरीवाल सरकार लगातार घिरती  हुई नजर आ रही थी. वहीं इसको लेकर केजरीवाल ने यमुना की सफाई का एक्शन प्लान बताते हुए कहा कि, मौजूदा समय में औद्योगिक कचरे की सफाई अभी महज कागजों में ही होती है, इस मामले में सख्ती बरती जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि, जिन उद्योगों से कचरा नहीं भेजा जाएगा, उन्हें बैन करने की कार्रवाई की जाएगी. 

fcgb

इतना ही नहीं केजरीवाल ने आगे कहा कि, वर्तमान समय में दिल्ली के सीवर को यमुना में गिराया जाता है, अभी 600 एमजीडी सीवर साफ करने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किए जा रहे हैं और मौजूदा प्लांट की क्षमता बढ़ाई जा रही है. इसके अलावा ट्रीटमेंट प्लांट की तकनीक बदलने का काम भी किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में चार नालों का पानी यमुना में गिरता है. उन्होंने कहा कि नई तकनीक के माध्यम से यमुना में गिरने वाले चारों नालों को वहीं साफ किया जा रहा हैं.