Movie prime

ACB की विशेष अदालत में देवघर डीसी ने टेंडर में कमीशन से जुड़े मामले में दी गवाही

Ranchi:देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट पहुंचे और एसीबी की विशेष अदालत में उपस्थित हुए।  उन्होंने कोर्ट में खूंटी जिले से जुड़े ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर में कमीशन से जुड़े मामले में गवाही दर्ज करायी। 26 जून 2014 में खुंटी के तत्कालीन डीडीसी मंजूनाथ भजंत्री ने ही कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र मंडल के खिलाफ दर्ज करवाया था। कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र मंडल ठेकेदारों से 20 प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी। मिली जानकारी के अनुसार देवघर डीसी ने अपनी गवाही देते हुए कहा कि, ठेकेदारों की शिकायत के बाद उन्होंने वर्ष 2014 में कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी थी। यह टेंडर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा AV इंटरप्राइजेज को आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए दिया गया था। इसके निर्माण के बाद कंपनी ने विभाग को हैंड ओवर कर दिया।