Movie prime

कर्नाटक विजय पर झारखंड कांग्रेस के बागियों ने की राहुल की जय-जयकार

Ranchi:प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कर्नाटक की शानदार जीत पर बधाई दिया। और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। कर्नाटक की जनता को बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में कांग्रेस पर भरोसा करने के लिए आभार है।

कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कर्नाटक की हार सीधे तौर पर प्रधानमंत्री की हार है। भ्रष्टाचारियों को परास्त करने के लिए बजरंग बली ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया है और कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य की जनता से किये गये 5 वायदे पहली कैबिनेट में ही पूरे किए जाऐंगे। दक्षिण भारत में भाजपा के फूट डालो राज करो की नीति को पूरी तरह से नकार दिया गया है। भाजापा के पूंजीपति मित्रों की ताकत को हराया गया है और यह निर्णय कर्नाटक की प्रगति के विचारों को प्राथमिकता देने की जीत है, देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा जब भाजपा  की जीत होती है तो इसका सीधा श्रेय प्रधानमंत्री को दिया जाता है और जब परिणाम उनके अनुकूल नहीं होते हैं तो इसके लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को जिम्मेदार ठहराया जाता है। कर्नाटक के परिणाम सीधे तौर पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परास्त किया है। कर्नाटक की जीत से देश में नफरत,धर्म और जाति की लड़ाई के खात्मा का स्पष्ट संकेत है और कर्नाटक के चुनाव परिणाम ने 2023 के कुछ राज्यों और 2024 के लोकसभा चुनाव के भी संकेत दे दिए हैं। प्रधानमंत्री के रोड शो, बजरंगबली के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश को नेस्तनाबूद कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा प्रधानमंत्री के कई झूठ,फरेब, बजरंगबली जैसे विषयों को कर्नाटक की जनता ने नकारा है,बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, डर और नफरत के माहौल एवं अमित शाह के सीधे तौर पर डराने के संवाद को भी कर्नाटक की जनता ने नकार दिया है और जिस प्रकार राहुल गांधी  ने कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जनता से सीधा संवाद किया उसका व्यापक असर कर्नाटक के चुनाव परिणाम में देखने को मिला है, इसके लिए कर्नाटक की जनता धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने 40% भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कई मंत्रियों को भी परास्त किया है।