Movie prime

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 24 मई को आयेंगी झारखंड, नये हाईकोर्ट भवन का करेंगी उद्घाटन

सीजेआई समेत 40 से अधिक जज भी होंगे शामिल
 

Ranchi:झारखंड के तीन  दिवसीय दौरे पर 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचेंगी। वे यहां 24 से 26 मई तक रहेंगी। वहीं तीन दिनों में वह तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 24 मई को सबसे पहले बाबा मंदिर देवघर में पूजा करेंगी। शाम 5 बजे झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया(सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ के साथ सुप्रीम कोर्ट और अन्य उच्च न्यायालयों के लगभग 40 से अधिक जज भी शामिल होंगे। 24 को राष्ट्रपति मुर्मू के सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है। 25 मई को राष्ट्रपति खूंटी में दिन के लगभग 11 बजे आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। इसका आयोजन केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने किया है।

इसके बाद रांची लौट कर वह नामकुम में आयोजित ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद 26 मई की सुबह एक घंटे विशिष्ट जनों और परिचितों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद लगभग 11 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेंगी।

हाईकोर्ट के नये भवन के निर्माण का काम रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को मिला था। कंपनी ने 366 करोड़ की पहली प्रशासनिक स्वीकृति के विरुद्ध किए 290 करोड़ के एंग्रीमेंट में हाईकोर्ट के सभी भवनों को तैयार किया। शेष कार्यो को पूरा करने के लिए स्टीमेट बढ़ा कर 697 करोड़ किया गया। विवाद बढ़ा तो सरकार ने जांच के आदेश दिए। कई अभियंताओं पर कार्रवाई हुई। हालांकि अब हाईकोर्ट का पूरा निर्माण कार्य होने तक फिर 700 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च हो रही है।

News Hub