Movie prime

रांची: केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर गांव-गांव जायेगी भाजपा

Ranchi:केंद्र सरकार के 9 बरस पूरे होने पर भाजपा के द्वारा 30 मई से 30 जून तक कार्यक्रमों की श्रृंखला राज्यभर में शुरू की जाएगी। वहीं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमलोगों तक पहुंचाया जायेगा। प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को सरला बिरला सभागार, रांची में आयोजित की गयी, जिसमें इस पर रणनीति बनी। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने बैठक के बारे में बताया कि  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 साल के कार्यकाल बेमिसाल रहे हैं। सर्वस्पर्शी विकास, स्वाभिमान के वर्ष बीते हैं। अब महीने भर तक केंद्र की उपलब्धियों को जन जन तक और गांवों तक पहुंचाए जाने का विशेष कार्यक्रम होगा। इस बहाने पार्टी को सर्वस्पर्शी बनाने और जहां पार्टी कमजोर है, उसे ठीक करने का प्रयास होगा। वहीं इस कार्यक्रम में  प्रदेश प्रभारी और सांसद लक्ष्मी कांत वाजपेयी के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह समेत प्रमुख नेता शामिल हुए हैं।

ऐसे तय की गयी है कार्यक्रम रुपरेखा

दीपक प्रकाश के मुताबिक महीने भर के विशेष जनसंपर्क अभियान के लिए 30 मई तक संगठनात्मक संरचनाओं से जुड़ी इकाईयों संग बैठक होगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद जिला और मंडल स्तर पर भी कार्यसमिति की बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तय होगी। 29 मई को किसी केंद्रीय मंत्री का प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। 30-31 मई को पीएम मोदी जनसभा के जरिये विभिन्न कार्यक्रमों की लॉन्चिंग करेंगे जिसके जरिये हम सब संकल्प लेंगे. 1-22 जून तक संपर्क से समर्थन अभियान चलेगा।  मिस्ड कॉल के जरिये भी समर्थन लोगों से लेंगे. 2-3 जून को विकास तीर्थ यात्रा होगी. इसी तरह 4 जून से 31 जून तक निर्धारित कार्यक्रमों के जरिये केंद्र की योजनाओं की जानकारी जन जन को दी जाएगी. व्यापारियों,यों लाभार्थियों का सम्मेलन होगा। राज्य सरकार की नाकामियों को भी जनता के सामने रखा जाएगा।