Movie prime

बिहार में सुबह 9 बजे तक 10.18% वोटिंग, दरभंगा आगे, बेगूसराय पीछे

 

बिहार की पांच संसदीय सीटों समस्तीपुर, मुंगेर, दरभंगा, बेगूसराय और उजियारपुर में 13 मई को चौथे चरण का मतदान होने जा रहा है। बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी है। पांचों सीट पर 55 प्रत्याशी भाग्य आजाम रहे हैं, इसमें चार महिला, 21 निर्दलीय, राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी एवं 20 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दल के प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इस बीच पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। बिहार की पांच सीटों पर 10.18 % वोटिंग हुई है.

मतदान के लोकसभा सीट के आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग दरभंगा में 11.61% हुई।  उसके बाद समस्तीपुर- 11.11%, मुंगेर- 10.26%, उजियारपुर- 9.31% और बेगूसराय- 8.85% मतदान हुआ है। आज चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपना मतदान किया।  इसके अलावा जदयू सांसद और बिहार सरकार के मंत्री और पूर्व मंत्री ने भी अपना मतदान किया। 

वहीं, आज की पांच सीटों पर कुल 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 51 पुरुष और 4 महिला कैंडिडेट हैं। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने सुबह-सुबह अपना वोट डाला और लोगों ने मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही पांचों सीटों पर कुल 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता हैं। इनमें 50 लाख 49 हजार 656 पुरुष और 45 लाख 33 हजार 813 महिला मतदाता हैं। 

जबकि थर्ड जेंडर के 193 वोटर्स हैं। इनमें 100 साल से ज्यादा के 2814 वोटर्स हैं तो एक लाख 51 हजार 482 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। 92 हजार 313 दिव्यांग वोटर्स के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। पांचों सीटों पर मात्र एक एनआरआई वोटर है। चौथे फेज की पांच सीटों के लिए कुल 9447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 1532 और ग्रामीण इलाकों में 7915 मतदान केंद्र हैं। 32 पिंक बूथ है, जहां सिर्फ महिला मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 43 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।