पटना में नहाने के दौरान 6 युवक डूबे, 2 की हुई मौत, 4 अभी भी लापता
Feb 26, 2025, 14:33 IST

पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर नहाने के दौरान 6 युवक डूब गए। दो की मौत हो गई है। बाकी को खोजा जा रहा है। घटना बुधवार की है। मौके पर एसडीआरएफ की दो टीम और गांधी मैदान थाना की पुलिस पहुंची है।
चार युवक को खोजा जा रहा है। मरने वाले लड़कों में अभिषेक (25) और रजनीश (21) है। दोनों कृष्णा निवास यादव लेन लॉज पटना कॉलेज के रहने वाले वाले थे।
पुलिस अभी आशीष, सोने, रेहान, गोविंद को खोज रही है। सोने, रेहान और गोविंद नाबालिग हैं। जबकि आशीष बालिग है। सभी बाकरगंज नटराज गली के रहने वाले हैं। वहीं, घटनास्थल पर सभी के परिजन मौजूद हैं। वो लोग चीख पुकार मचा रहे हैं।
परिजन का कहना है कि प्रशासन उनको कब से खोज रहा है। अब दो बज गए हैं, किसी का अता पता नहीं है। प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। चार घंटे से उनका कुछ अता पता नहीं चल रहा है।
