Movie prime

पिकनिक मनाने बक्सर आ रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : अश्विनी चौबे

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं. वहीं नीतीश कुमार आज अपनी समाधान यात्रा को लेकर बक्सर जाएंगे. जहां वो विकास कार्यों का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उनपर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, नीतीश बाबू समाधान नहीं पिकनिक यात्रा के अंतर्गत बक्सर में आ रहे हैं. 

Central Minister Ashwini Kumar Choubey Will Start Silent Fast Against  Nitish Kumar Bihar Government | Ashwini Kumar Choubey: बिहार सरकार के खिलाफ  'मौन उपवास' शुरू करेंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी ...

अश्विनी कुमार चौबे ने ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, आज नीतीश बाबू समाधान नहीं पिकनिक यात्रा अंतर्गत बक्सर में आ रहे हैं. उनके स्वागत के लिए सर्किट हाउस से लेकर हर तरफ साजो सज्जा कर दी गई है. ताकि वे पिकनिक मनाकर पटना लौट जाएं. सत्ता संरक्षित पोषित गुंडों द्वारा बक्सर को सिंगुर बनाने की कोशिश की गई. 

आगे अश्विनी कुमार चौबे ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि, पुलिस की बर्बरता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. धर्मनगरी को अशांत करने का प्रयास किया गया. क्या नीतीश बाबू चौसा बक्सर के किसानों का समाधान करके आ रहे हैं ? अभी तक पुलिस एवं प्रशासन जो इस कांड के दोषी हैं, उन पर कठोरतम कार्रवाई क्यों नहीं की गई.

एक और ट्वीट करते हुए अश्विनी चौबे ने लिखा कि, किसानों को परेशान करने के लिए उन पर एफआईआर दर्ज किया गया. दरभंगा एम्स बनने में भी व्यवधान उत्पन्न कर आए. जहां जा रहे हैं समस्या बढ़ा कर आ रहे हैं. अब तो हर कोई इन्हें 'समस्या कुमार' कहने लगा है. बक्सर से भी पिकनिक मनाकर पटना लौट जाएंगे.