Movie prime

राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं द्रौपदी मुर्मू, यशवंत सिन्हा ने दी बधाई

 

एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. वे देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी. काउंटिंग में मुर्मू ने विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड में ही हरा दिया. मुर्मू को जरूरी इलेक्टोरल वोट का 50 फीसदी मत तीसरे राउंड में ही मिल गया. इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्य के 2161 वोट मिले हैं. यशवंत सिन्हा को 2,61,062 मूल्य के 1058 वोट मिले.

सांसदों के वोटो की गिनती में द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले 

सांसदों के वोटो की गिनती में द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले. इनकी कुल वैल्यू 3 लाख 78 हजार है. यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों के वोट मिले. जिनकी वोट वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 है. सांसदों के कुल 15 वोट रद्द हो गए. खबरों की मानें तो 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है.

यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर ये कहा 

विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, "मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं. मुझे और हर भारतीय उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें. मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं."