विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिला AAP का समर्थन
Sat, 16 Jul 2022

राष्ट्रपति चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया कि वह इन चुनावों में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेंगे. जी हां पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी ने तय किया है कि हम विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेंगे.
जानकारी के अनुसार शनिवार को आप पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति (पीएसी) की बैठक हुई. इस बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि, ‘‘हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन आप विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी।' वैसे इस बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, विधायक आतिशी तथा पीएसी के अन्य सदस्य शामिल हुए.