Movie prime

सदाकत आश्रम के बाहर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, खूब चली लाठी, पुलिस बल मौजूद

 

पटना में सदाकत आश्रम के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों में लाठी-डंडे चले हैं। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं।

संसद में डॉ अंबेडकर को लेकर दिए गए गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद से ही पूरे देश में कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ हमलावर है। वहां बीजेपी ने कांग्रेस को संविधान और अंबेडकर विरोधी बताया है। इसी के तहत गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस के दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सदाकत आश्रम के बाहर जुट गए और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर भाजपा के कार्यकर्ता हमारे दरवाजे के बाहर प्रदर्शन करेंगे तो हमारी प्रतिष्ठा क्या रह जाएगी। हम उन्हें किसी भी कीमत पर दरवाजे तक नहीं आने देंगे।

बता दें कि अमित शाह के बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए बयान पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा - 'अमित शाह पागल हो गए हैं। उन्हें बाबा साहेब से घृणा है। उनके बयान को हमने देखा, सुना है। उनके पागलपन का हम खंडन करते हैं। बाबा साहेब महान हैं, भगवान हैं।' साथ ही कहा कि 'शाह को राजनीति त्याग कर इस्तीफा दे देना चाहिए और भाग जाना चाहिए।