CM नीतीश ने सुपौल को 420 करोड़ की सौगात दी, विमान सेवा, खेल मैदान के अलावा और क्या मिला जानिए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा पर सहरसा में रहे। उन्होंने कहा कि सहरसा से छोटे विमान की सेवा शुरु होगी। प्रगति यात्रा पर गुरुवार को सड़क मार्ग से सहरसा पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा किया कि सहरसा शहर के वर्तमान हवाई अड्डे पर छोटे विमानों के संचालन के लिए उड़ान योजना में शामिल करने को केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि तिलाबे नदी का उड़ाही किया जाएगा। गाद निकाले जाने से नदी के जलस्तर में सुधार होगा और भूजलस्तर बढ़ेगा। साथ ही शहर में जलनिकासी की सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि सहरसा नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रांग ड्रेनेज सिस्टम का विकास करते जलजमाव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। सहरसा शहर में बंगाली बाजार रेलवे ढ़ाला पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और उनका आवागमन सुलभ होगा। जिला मुख्यालय में प्रमंडल स्तरीय खेल परिसर विकास किया जाएगा। इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। सहरसा जिले के बनमा ईटहरी और सत्तर कटैया प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल भवन का निर्माण कराया जाएगा।

इसके अलावा सत्तरकटैया प्रखंड के ओकाही गांव से चैनपुर गांव होते कोपरिया तक वाटर चैनल की उड़ाही की जाएगी। इससे जलजमाव की समस्या खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी सहरसा के इन सभी कामों को पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सहरसा जिले में जो भी जरुरत होगी उसको भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास के कार्य हर क्षेत्र में हो रहे हैं आगे और तेजी से काम होगा।
मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मेनहा परिसर से 210 करोड़ रुपये से अधिक की 52 विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें 94 करोड़ रुपये की लागत से 36 योजनाओं का उद्घाटन व 116 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।