Movie prime

40 मिनट तक राज्यपाल से मिले CM नीतीश, जानिए क्या हुई बात

 

पटना में बारिश के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे हैं। विधानसभा से नॉमिनेशन के बाद वह एक अणे मार्ग पहुंच कर राजभवन चले गए। मुख्यमंत्री के अचानक राजभवन पहुंचने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। राजभवन में नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के बीच मुलाकात हुई है।

मुख्यमंत्री नीतीश और राज्यपाल के बीच मुलाकात का दौर चालीस मिनट तक चला, जिसके बाद वह वापस लौट गए। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की है। केंद्र में नई सरकार बनने के बाद यह पहली मुलाकात है।

माना जा रहा कि इस मामले में कई राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई है। इधर, राजभवन सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति को लेकर यह मुलाकात हुई है। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर और सीएम के बीच कुलपति नियुक्ति पर चर्चा हुई। जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा। राजभवन सचिवालय इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा।