Movie prime

CM नीतीश ने बिहारवासियों के नाम लिखा पत्र, 2005 के पहले के हालात का दिलाई याद

 

लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार इनदिनों बिहार में एक के बाद एक जनसभा कर रहे हैं। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार वासियों के नाम पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने इस पत्र में वर्ष 2005 के पहले के बिहार के हालात का विस्तार से वर्णन किया है। पत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू  प्रसाद और राबड़ी देवी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि तब बिहारवासियों को देश-दुनिया में अपमान झेलना पड़ता था।

 

बिहार की जनता के नाम लिखे पत्र में मुख्यमंत्री नीतीश ने लिखा है कि 10 लाख लोगों को नौकरी देने का हमने वादा किया था, जिसमें चार लाख लोगों को हमने नौकरी दे दी। पंचायत और नगर निकाय में महिलाओं को आरक्षण देने, छात्राओं के लिए साइकिल और पोशाक योजना चर्चा करते हुए कहा कि किस तरह शिक्षा, सड़क और कानून व्यवस्था को उनकी सरकार ने बेहतर और सुदृढ़ किया।

नीतीश कुमान ने कहा कि इसी बिहार में कल क्या होता था। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते थे। हमने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है। यहां हम लोग बहुत तेजी से कार्य कर रहे हैं। लगातार विकास हो रहा है। बिहार पुलिस में 30 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। आजादी से लेकर अब तक सबसे अधिक भाजपा संग रहते मुसलमानों के विकास के लिए हमने बहुत काम किया।