पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी CM नीतीश की महिला संवाद यात्रा, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
15 व 16 दिसंबर को बिहार के मुखिया नीतीश कुमार अपने महिला संवाद यात्रा पर आने वाले है। वे पश्चिम चंपारण जिला से इस बार भी अपनी संवाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री वाल्मीकिनगर व मझौलिया में जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। साथ ही कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पुरी तरह से एलर्ट है। उनके आगमन पर कोई परेशानी नहीं हो। प्रशासन इस पर लगातार काम करा रहा है। मझौलिया के धोकराहा पंचायत में मनरेगा से आदर्श उद्दान पार्क व पोखरा का तेजी से जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। आज से दो साल पहले लगे जिम को हटा नये जीम लगाने का कवायद शुरू हो गया है। इसके साथ ही रंग रोगन का काम भी तेजी से कराया जा रहा है। नीतीश कुमार के काफिले को कोइ परेशानी नहीं हो। इसके लिए सड़क के किनारे लगे मिट्टी ढुलकन को भी मनरेगा मजदूरों से कराया जा रहा है। वही प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर का भी मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे।
वहीं इस संबंध में मझौलिया प्रखंड के मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार पाण्डेय ने बताया की प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर जहाँ हर समय 10 हजार क्यूसेक पानी रहता है। मुख्यमंत्री यहाँ का निरीक्षण करेंगे। इस अमृत सरोवर के चारो तरफ पेड़ पौधा भी लगाया गया है। साथ ही इस पंचायत में 30 से 35 यूनिट पेड़ भी लगाए गए है। जिससे यहाँ तालाब के चारो तरफ हरियाली है साथ ही इसमें मत्स्य पालन भी हो रहा है।
वही इस सम्बन्ध में धोकराहा पंचायत के मुखिया आशीष भट्ट ने बताया की 15 व 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। जिसके मद्देनजर इस पंचायत में कई योजना पर काम चल रहा है। इससे पंचायत का विकास हो रहा है। मनरेगा के तहत मजदूरों को काम मिलाने से मजदूरों का पलायन नही हो रहा है। मुख्यमंत्री यहाँ आने के बाद कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे जो हमारे पंचायत के लिए काफी खुशी की बात है।