Movie prime

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय कल दाखिल करेंगी नामांकन

रांची लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय कल नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं नामांकन कार्यक्रम से पूर्व यशस्विनी राजधानी रांची के 17 चौक-चौराहों से गुजरते हुये समाहरणालय पहुचेंगी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद ऐतिहासिक मैदान मोरहाबादी में जनसभा होगी जिसमें वे सभा को संबोधित करेंगे।

बताते चलें कि रांची सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के खिलाफ एनडीए से बीजेपी ने संजय सेठ को फिर से टिकट दिया है। उन्होंने रांची लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 3 और 4 मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।