कांग्रेस सांसद मनोज राम पर ग्रामीणों ने किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज
Jan 30, 2025, 16:23 IST

बिहार के कैमूर से बड़ी खबर है जहां सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम पर लाठी डंडे से हमला कर दिया गया। घटना गुरुवार को जिले के कुदरा प्रखंड के नाथूपुर गांव की है जहां ग्रामीणों ने पुलिस से सामने ही सांसद पर हमला बोल दिया। हमले में उनके सिर में चोट आई है। सांसद को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। सांसद मनोज राम का सिर फोड़ देने की बात बताई जा रही है। एक मामले में विवाद सुलझाने सांसद सासाराम से कैमूर गए थे। हमले में उन्हें काफी चोट आई है। सिर फूट जाने के कारण डॉक्टर ने दो टांके लगाए गए हैं। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। घटना के वक्त मोहनिया पुलिस भी मौजूद थी। मारपीट में छह से सात लोग घायल हैं।