Movie prime

बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को लगा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका को किया खारिज

 

पटना अनंत सिंह को कोर्ट ने एकबार फिर से झटका दिया है। अनंत सिंह के जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अनंत सिंह की पटना सिविल कोर्ट के एसीजेएम - 1 में सुनवाई हुई थी जहाँ सुनवाई के दौरान एसीजेएम - 1 ने फैसला अपने पास सुरक्षित रख लिया था। वही आज गुरुवार को फैसला आया, जहाँ उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया गया है।  

मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी के बाद अनंत सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया। यह घटना 22 जनवरी को हुई थी और अनंत सिंह 24 जनवरी से जेल में हैं। सोनू भी इस मामले में जेल में है, जबकि पुलिस उसके भाई मोनू की तलाश कर रही है। यह गोलीबारी नौरंगा, पंचमहला थाना क्षेत्र में हुई थी। मामला एक घर का ताला खुलवाने को लेकर हुआ था। इसमें लगभग 60-70 राउंड फायरिंग हुई। अनंत सिंह तो बच गए, लेकिन उनके एक समर्थक को गोली लग गई।

22 जनवरी को बाढ़ के पंचमहला थाना अंतर्गत नौरंगा के हेमजा गाँव में यह घटना घटी। पूर्व विधायक अनंत सिंह एक घर का ताला खुलवाने गए थे। वहां सोनू-मोनू गैंग से उनकी मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से जमकर गोलियां चलीं। करीब 60-70 राउंड फायरिंग हुई थी। इस गोलीबारी में अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनके एक समर्थक को गोली लग गई। घटना के बाद अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उन्हें बेऊर जेल भेज दिया। अनंत सिंह 24 जनवरी से बेऊर जेल में बंद हैं।

इस मामले में सोनू नाम का एक आरोपी भी जेल में है। पुलिस अब सोनू के भाई मोनू की तलाश कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। लोग दहशत में है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।