Movie prime

सहनी के पिता के श्राद्धकर्म में पहुंचे डिप्टी CM सम्राट, शाम 7:30 बजे पहुंचेंगे तेजस्वी

 

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का आज श्राद्धकर्म है। श्राद्धकर्म में शामिल होने बिहार के कई दिग्गज नेता आ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मंत्री नीतीश मिश्रा और जीवेश मिश्रा आज पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के दरभंगा के बिरौल स्थित आवास पर पहुंचे। सभी ने जीतन सहनी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी जीतन सहनी के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे। श्राद्ध कर्म में भाग लेकर शाम वो 7.30 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा पहुंच चुके हैं। उनके साथ में जीवेश मिश्रा और नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। मैदान से वह सड़क मार्ग होते हुए मुकेश सहनी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मुकेश सहनी से मिलकर सांत्वना व्यक्त की और फिर वहां से पटना के लिए रवाना हो गए। वो 3 बजकर 29 मिनट पर दरभंगा पहुंचे। करीब 20 रहने के बाद वो पटना के लिए रवाना हो गए। इस बीच उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।