फातमी ने ली जदूय की सदस्यता, रामा सिंह लालू से मिले
Mar 24, 2024, 13:27 IST

उन्होंने कहा कि राजद मेरा घर है। कुछ दिनों के लिये हम दूसरे जगह गये थे अब वापस अपने घर लौट आये है। लोकसभा चुनाव लड़ने उन्होंने कहा कि हमारे नेता लालू यादव जहां से देंगे टिकट वहां से हम चुनाव लड़ेंगे और जीत कर लोकसभा जाएंगे।
वहीं रामा सिंह ने रविवार को लालू से राबड़ी आवास जाकर मुलाकात की। उनके पहुंचते ही यह चर्चा तेज हो गई कि रामा सिंह या उनकी पत्नी वैशाली या शिवहर से चुनाव लड़ सकती हैं।
वैशाली से पिछली बार लोजपा की वीणा देवी, आरजेडी के रघुवंश प्रसाद सिंह को हराकर चुनाव जीती थीं। चर्चा है कि आरजेडी यहां से रामा सिंह को लड़ा सकती है। बता दें शिवहर से बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को जेडीयू टिकट दे रही है। शिवहर सीट पर महागठबंधन किसी वैश्य जाति की महिला को लड़ाना चाहती है। यह नाम रामा देवी या आरजेडी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष का भी हो सकता है
