Movie prime

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव ने डॉ. सी.पी. ठाकुर से की मुलाकात

 

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं सांसद उपेन्द्र यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ. सी.पी. ठाकुर से पटना स्थित उनके आवास पर गुरुवार को शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान भारत-नेपाल दोनों देशों के मैत्री संबंधों व विकास पर चर्चा हुई. साथ ही उन्हें डॉ. ठाकुर ने अपनी आत्मकथा "आशा और विश्वास एक यात्रा" पुस्तक भेंट किया.

x

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार में नेपाल के कारण आने वाली बाढ़ के दीर्घकालिक समाधान पर चर्चा हुई. साथ ही नेपाल के जनकपुर में भारत सरकार के मदद से एम्स खोलने एवं अन्य कई विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. इस दौरान डॉ. प्रभात कुमार तथा डॉ. पी.के. ठाकुर भी मौजूद रहे. 

d