पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में भर्ती

बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की तबीयत बिगड़ी है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वह देश की विख्यात निजी सुरक्षा एजेंसी- सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज के अध्यक्ष भी हैं। वह अभी दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में हैं। परिवारजनों ने लोगों से अपील की है कि उनके लिए दुआएं करें।
हाल में ही आरके सिन्हा ने अपने बेटे ऋतुराज के साथ आरा स्थित आवास में दही चूड़ा का भोज दिया था।
इस भोज में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मंत्री दिलीप जायसवाल, पूर्व सांसद राम कृपाल यादव समेत भाजपा के कई सीनियर लीडर पहुंचे थे। भाजपा से बगावत कर काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पावर स्टार पवन सिंह भी इस भोज में शामिल हुए थे।
