Movie prime

गिरिराज सिंह ने संभाला कपड़ा मंत्रालय का पदभार, बोले-सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूँ

 

मोदी सरकार में तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हो चुकी है। सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवार कल देर शाम कर दिया गया। अब सभी मंत्री अपने विभाग का कार्यभार संभालने में जोरों-शोरों से लग गए हैं। बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है। आज उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालें के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि कपड़ा मंत्री की भूमिका में आने पर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूँ।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह एक ऐसा पद है जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विरासत के लिए बहुत महत्व रखता है। कपड़ा उद्योग केवल कपड़े और फैशन के बारे में नहीं है; यह हमारे समृद्ध इतिहास, विविध परंपराओं और लाखों कारीगरों, श्रमिकों और व्यवसायों की उद्यमशीलता की भावना का प्रतीक है। टेक्सटाइल मिनिस्ट्री का कार्यभार संभालना एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैं बड़े उत्साह के साथ स्वीकार करता हूँ। साथ मिलकर हम एक ऐसा भविष्य बुनेंगे जो न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होगा बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से भी जिम्मेदार होगा। हमारी आगे की यात्रा अवसरों से भरी हुई है, और मुझे विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से हम उल्लेखनीय मील के पत्थर हासिल करेंगे।