Movie prime

झुनझुना वाले बयान पर गिरिराज का पलटवार, बोले- 17 महीने तक 5 विभाग में झुनझुना बजाते रहे तेजस्वी

 

मोदी मंत्रिमंडल में बिहार के मंत्रियों को मिले विभग को लेकर खूब सियासत हो रही है। तेजस्वी ने मंत्रालयों को झुनझुना बनाया है जिसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के करारा पलटवार  किया किया है। उन्होंने कहा  कि तेजस्वी यादव बिहार सरकार में 17 माह तक मंत्री पद पर रहते हुए झुनझुना बजाते रहे और आज भी झुनझुना ही बजा रहे हैं। उनके पास कोई काम नहीं है। मोदी सरकार में बिहार के सांसदों को आवंटित मंत्रालय पर तेजस्वी यादव ने टिप्पणी की थी। गिरिराज ने उसी का जवाब दिया है।

 

बता दें केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरी बार बन गयी है जिसमें बिहार के 8 सांसदों को मंत्रिपरिषद में स्थान दिया गया है। ललन सिहं, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान और गिरिराज सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है वहीं नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, सतीष चंद्र दुबे और राजभूषण चौधरी को राज्यमंत्री बनाया गया। उनके विभागों की घोषणा भी कर दी गयी। इस पर बहस तेज हो गयी है। एनडीए के दल इस पर खुशी जता रहे हैं तो विपक्षी इंडिया गठंधन वाले नाराजग।  तेजस्वी यादव ने इस पर तंज कसा। बयान जारी कर तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बिहार के सांसदों को झुनझुना थमा दिया। उनका कहने का मतलब यह कि बिहार के किसी भी सांसद को महत्वपूर्ण मंत्रालय नहीं दिया गया।

 

केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आता है कि  पांच विभाग लेकर सत्रह माह तक झुनझुना ही बजाते रहे। और कोई काम नहीं किया। जब हटे तो नीतीश कुमार ने लाखों लोगों को राजगार और नौकरी दी। नीतीश कुमार के काम को अपना बता कर लोगों को समझाते रहे।  लेकिन  राज्य की जनता ने उन्हें (चुनाव में) झुनझुना ही थमा दिया है। अब बजा रहे हैं। अपने विभाग के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। टेक्सटाइल्स सेक्टर किसानों से भी सीधे जुड़ा है। एक्सपोर्ट में इस सेक्टर की दुनिया भर में अच्छी भागीदारी है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा बिहार के बीजेपी जेडीयू और एनडीए के सहयोगियों को मंत्रालय के आवंटन में झुनझुना थमाया गया. बिहार इस बार निर्णय भूमिका में है।  मोदी जी के 10 वर्ष पूर्व के वादे के अनुसार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा और स्पेशल पैकेज मिले।  इसका बिहार वासियों को इंतजार रहेगा।  वैसे मंत्रालय के बंटवारे में तो बिहार को झुनझुना ही थमा दिया गया है।