Movie prime

झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कल्पना सोरेन को दिया पार्टी सिंबल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंमत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय में होनेवाले उपचुनाव में बतौर झामुमो प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कल्पना सोरेन को पार्टी का सिंबल दिया। कल्पना सोरेन सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। गौरतलब है कि सरफ़राज़ अहमद के गांडेय सीट पर इस्तीफा देने की वजह से उपचुनाव कराया जा रहा है। विदित हो कि  सरफराज ने 31 दिसंबर को अचानक गांडेय सीट से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में कयास लगाये जा रहे थे कि गांडेय सीट से कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ना है, इसलिए उन्होने इस्तीफा दे दिया है। साथ ही सियासी गलियारों में चर्चा ये भी थी कि,  ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी होने की स्थिति में कल्पना को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया और सरफराज अहमद राज्यसभा के सांसद बनाये गए।

गांडेय उपचुनाव में नामांकन भरने से पहले कल्पना सोरेन ने जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन के हाथों पार्टी का सिंबल और आशीर्वाद लिया। इसके बाद कल्पना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुये लिखा :