Movie prime

झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, देखें

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज़ हो चुका है। झारखंड में चौथे चरण से मतदान होना है। वहीं दूसरी तरफ प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। ऐसे में झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को मुख्य प्रचारक बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के अलावा नलिन सोरेन, प्रो० स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, बैजनाथ राम, विनोद कुमार पाण्डेय, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनु, मिथिलेश कुमार ठाकुर, चमरा लिण्डा, योगेन्द्र महतो, अभिषेक कुमार पिंटु, नन्दकिशोर मेहता, जोबा मांझी, समीर मोहन्ती, विजय हांसदा, महुआ माजी, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, दशरथ गगराई, बसन्त सोरेन, हफिजुल हसन, बेबी महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भुषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिगा सुसरण होरो, विकाश सिंह मुण्डा, संजीव सरदार, दिनेश विलियम मरांडी और हेमलाल मुर्मू को लिस्ट में शामिल किया गया है।