Movie prime

भागलपुर में जमकर गरजे जेपी नड्डा, बोले- 10 साल में हुआ है विकास

 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होनी है। जिसके लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने सबसे पहले भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल की एनडीए सरकार में खूब परिवर्तन और विकास हुआ है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भागलपुर के सैंडिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल में देश में बड़ा परिवर्तन आया है। लोग कहते थे देश में कुछ नहीं बदलेगा। अब आप खुद देख लीजियेगा। इसके आगे नड्डा ने कहा कि ये बदलता भारत हैं। मैंने वो भारत और वो भागलपुर भी देखा है। भागलपुर की सड़कें बदल गई हैं। पहले पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्डे हैं या गड्डे में सड़क। ये अंतर हमारे आने से आया है। पहले जाति की राजनीति होती थी। आज विकासवाद की राजनीति हो रही है। मंच पर उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद हैं

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनावी प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में बीजेपी भागलपुर में आज पूरा दमखम लगाएगी। नड्डा लोकसभा की तारीखों की घोषणा होने के बाद पहली बार बिहार दौरे पर हैं। वे 6 घंटे बिहार में रहेंगे। इस दौरान नड्डा अपनी सहयोगी पार्टी जदयू और लोजपा (आर) के प्रत्याशियों के लिए तीन रैलियां करेंगे।