छठ पूजा पर बिहार आएंगे जेपी नड्डा! गंगा घाट जाकर छठ वर्ती माता को अर्घ्य देंगे

दीपावली का त्योहार शुरू हो गया है। बिहार में दीपावली के बाद महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है। नियम और मान्यताओं के अनुसार हर साल छठ पूजा दिवाली के 6 दिन बाद पड़ता है। छठ पूजा कि शुरुआत नहाय खाए के साथ होता है। जबकि समापन सुबह के अर्घ्य के साथ होता है। यह पर्व बिहार के सभी हिस्सों में व्यापक रूप से मनाया जाता है। सूचना मिल रही है कि इस साल छठ पूजा के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार आ सकते हैं।
जेपी नड्डा 07 नवंबर को शाम 3 बजे पटना आएंगे। इस दौरान वह गंगा घाट जाकर छठ वर्ती माता को अर्घ्य देंगे। इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी साथ होंगे। यह दोनों नेता स्टीमर के जरिए अलग -अलग गंगा घाट में छठ पूजा की छटा को देखेंगे। बता दें कि जेपी नड्डा कई सालों बाद बिहार आकर छठ पर्व का आनंद लेने वाले हैं।

मालूम हो कि पटना नड्डा की जन्मभूमि और कर्मभूमि भी है। उनकी सियासी यात्रा की शुरुआत चाणक्य की धरती पाटलिपुत्र से ही हुई। यही वजह है कि बिहार छोडऩे के बाद भी नड्डा का इस भूमि से गहरा लगाव है। इन्होंने पटना कॉलेज में पढ़ाई किया था और पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर आकर्षित हुए थे। तब उन्हें भी आभास नहीं होगा कि एक दिन उनके हाथ में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान होगी।
आपको बता दें कि 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी बिहार दौरे पर गए थे तब उन्होंने छठ पर्व के बारे में अपने विचारों को अभिव्यक्त किया था। मोदी ने कहा कि हम सभी उगते सूरज के पुजारी हैं लेकिन बिहारी समाज ऐसा है जो सूरज के हर रूप की पूजा करता है। ढलते सूरज की पूजा करना एक अनोखे संस्कार के बैगर संभव नहीं होता है। उगते सूरज की पूजा तो सब करते हैं लेकिन सूरज के हर रुप की पूजा करना और छठ की पूजा करना अपने आप में अद्भुत है।