Movie prime

कल्पना सोरेन मुर्मू इस तारीख को जाएंगी बरहेट, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

प्रखंड अध्यक्ष ने जानकरी देते हुए बताया कि हम बापू के दिखाये अहिंसा के मार्ग पर चलकर पूर्व सीएम को रिहा करवायेंगे।

साहिबगंज के बरहेट प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में, जमीन घोटाला मामले में होटवार जेल में दिन काट रहे, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष, हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर न्याय यात्रा के विषय पर चर्चा की गयी। बैठक का संचालन, प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान द्वारा किया गया। बताते चलें कि बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री की रिहाई के लिए अपनी-अपनी पंचायतों के मांझी थान, मंदिर, मस्जिद तथा गिरजाघर में पूजा व दुआ करने की अपील की।

प्रखंड अध्यक्ष ने जानकरी देते हुए बताया कि हम बापू के दिखाये अहिंसा के मार्ग पर चलकर पूर्व सीएम को रिहा करवायेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्नू सोरेन 10 मार्च को बरहेट आएंगी। कल्पना बरहेट विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगी। हालांकि, कार्यक्रम को लेकर स्थल चयनित नहीं किया गया है। मौके पर झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष छवि हेंब्रम, नंदलाल साह, अब्दुल मजीद, सनीराम हांसदा, समदा सोरेन, देवीलाल तुरी, शाम हेम्ब्रम सहित अन्य मौजूद थे।