हिरासत में लिए गए कन्हैया कुमार, प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाकर रोका, कार्यकर्ता-पुलिस में नोकझोंक

कांग्रेस के कार्यकर्ता CM हाउस का घेराव करने सदाकत आश्रम से निकले थे. प्रदर्शन में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और कन्हैया कुमार शामिल हैं।
पुलिस ने प्रदर्शन को राजपुल के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई है।
पुलिस ने कन्हैया कुमार को डिटेन कर लिया है। कांग्रेस नेता सीएम नीतीश कुमार से मिलकर बिहार के युवाओं से जुड़ी दिक्कतों पर बात करना चाहते हैं।
प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, 'पलायन बिहार की मुख्य समस्या है। बिहार सरकार ने युवाओं के लिए क्या किया। कोई रोजगार नहीं है। सरकार को कोई चिंता नहीं है। सोते सरकार को उठाने का काम करेंगे। मुझे नहीं पता सरकार हमारी सुनेंगे या नहीं। 8 करोड़ युवाओं ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है।'
