Movie prime

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार ने किया नामांकन, संविधान के प्रस्तावना की कॉपी के साथ निकाली रैली

 

 उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ दिल्ली कांग्रेस के कई नेताओं के साथ-साथ आप के नेता भी मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान कोई कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद नहीं रहा। नामांकन दाखिल करने के बाद कन्हैया कुमार चुनाव कार्यालय पहुंचे। वहीं से उन्होंने रैली निकाली। बता दें कि कन्हैया को भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। 

कन्हैया कुमार के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ आप नेता गोपाल राय और नरेंद्र नाथ भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने चुनाव कार्यालय से एक रैली भी निकाली। इसमें उन्होंने हाथों में संविधान के प्रस्तावना की कॉपी भी साथ लिए हुए थे। नामांकन से पहले कन्हैया कुमार हवन किया और सर्वधर्म प्राथना में भी शामिल हुए। कन्हैया की रैली में एनएसयूआई और जेएनयू के छात्रों का खूब हुजूम देखने को मिला। 

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार CPI के टिकट पर बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़े थे। लेकिन भाजपा के गिरिराज सिंह ने उन्हें मात दे दी थी। बाद में कन्हैया CPI छोड़  कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने उन्हें लागातर दो बार से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव में उतारा है। दिल्ली में दो बिहारियों की चुनावी लड़ाई का परिणाम देखना दिलचस्प होगा।