लालू की तबीयत बिगड़ी, राबड़ी देवी के साथ दिल्ली रवाना, शुगर बढ़ने की खबर
Apr 2, 2025, 19:49 IST

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद को लेकर पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे। जहां डॉक्टर्स की एक टीम ने उनका हेल्थ चेकअप किया। इसके बाद वे राबड़ी आवास के लिए निकल गए।
तेजस्वी यादव ने बताया था, 'आज शाम नॉर्मल फ्लाइट से ही उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। दिल्ली एम्स में उनका इलाज होगा। कई दिनों से उनके कंधे और हाथ में जख्म था। लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। बाद में पता चला कि बीपी काफी लो रह रहा है।'
'दिल्ली एम्स उनको ले जाना था, लेकिन जब चेकअप हुआ तो उनका बीपी लो हो गया था। इसके बाद डॉक्टर से संपर्क किया गया। डॉक्टर ने बताया कि जब तक स्टेबल नहीं होते हैं, तब तक फ्लाइट से भेजना सही नहीं होगा।'
'इस वजह से पहले उनको पारस में ले जाकर सारा चेकअप करवाया गया। थोड़ा स्टेबल हुए तब हम लोग उनको आवास लेकर आए।'

राबड़ी आवास पर लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी। बुधवार यानी आज शाम 4 बजकर 5 मिनट पर एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 408) से लालू यादव इलाज के लिए दिल्ली जाने की बात सामने आई थी।
लालू यादव की बेटी मीसा भारती मंगलवार से दिल्ली में ही हैं।