Movie prime

जेडीयू ऑफिस में 'महिला सम्मान समारोह, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे- 2025 फिर से नीतीश कुमार

 

पटना JDU ऑफिस में महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'महिला सम्मान समारोह' में बिहार के मुख्यमंत्री भी पहुंचे। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने '2025 फिर से नीतीश कुमार' के नारे लगाए।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमने महिलाओं को हमेशा से आगे बढ़ाया है। पहले जो नेता थे, उन्होंने कुछ नहीं किया। हम लोगों ने महिलाओं के लिए सबकुछ किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।'

संबोधन के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को अपने पास बुलाया। मुख्यमंत्री ने कहा, 'आप इधर आइए। आपको अध्यक्ष बनाया हूं। सबके लिए अच्छे से काम कीजिए।'

हमारी सरकार महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए काम कर रही है। हमने पंचायतों और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण दिया है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका योजना और महिला सुरक्षा योजना से बहुत लाभ मिला है।

सम्मान समारोह महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण को समर्पित था। जिसमें प्रदेश भर से महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा...

आज गांव-घर में महिलाएं आग बढ़ रही हैं। समाज में काफी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने बिहार की महिलाओं के लिए काफी काम किया है। कौन क्या बोलता है, इससे मतलब नहीं है। विपक्ष को कुछ पता नहीं है। लोगों के बीच जाएंगे तब ना पता चलेगा।