मंत्री रत्नेश सदा को ऑटो ने मारी टक्कर, अस्पताल में चल रहा इलाज
![](https://newshaat.com/static/c1e/client/89152/uploaded/9f8be0f011e179d2a71630ac8a5359cf.jpg)
बिहार के सहरसा जिल में पहली जनवरी की सुबह बड़ी घटना हो गई। यहां बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा को एक ऑटो ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में रत्नेश सदा को कई जगह पर चोट आई है। रत्नेश सदा का इलाज सदर अस्पताल में किया गया है। पुलिस ने ऑटो के चालको को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त टहलने निकले रत्नेश सदा को ऑटो चालक ने टक्कर मारी है।
बिहार सरकार के मंत्री और सोनवर्षा विधानसभा के जदयू विधायक रत्नेश सादा को बुधवार की सुबह महिषी थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव बलिया सीमर में टहलने के दौरान अनियंत्रित टेम्पो ने पीछे से धक्का मार दिया। दुर्घटना में मंत्री सहित तीन व्यक्ति जख्मी हो गए। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मंत्री को सिर और पैर में चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद मंत्री अपने घर चले गए। वहीं दुर्घटना में गार्ड चुनमुन कुमार और एक ग्रामीण भी जख्मी हो गए। सभी का सदर अस्पताल में इलाज किया गया।
![](https://newshaat.com/static/c1e/static/themes/1/89152/3590/images/in-article-ad.jpg)
मामले की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन डॉ कात्यायनी कुमार मिश्रा भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक है। वहीं मंत्री ने बताया कि मार्निग वाॅक के दौरान टेम्पो ने पीछे से धक्का मार दिया। कोई गंभीर बात नहीं है। रात में गांव में थे। सुबह टहलने के दौरान हादसा हुआ। पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुटी हुई है।