Movie prime

राहुल बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का एक रुपया कम नहीं किया, करोड़ों महिलाओं को 8 हजार मिलेगा

 

पटना के पालीगंज में राहुल गांधी की सभा हो रही है। राहुल जैसे ही मंच पर पहुंचे मंच का एक हिस्सा धंस गया। राजद कैंडिडेट मीसा भारती ने राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उन्हें संभाला। थोड़ी देर में सुरक्षाकर्मी भी आ गए, लेकिन राहुल ने कहा- मैं ठीक हूं।

सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव को बब्बर शेर बताया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में अमीर लोग अमीर होते जा रहे हैं और गरीब लोग गरीब। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने दस साल में कुछ नहीं किया।

राहुल ने कहा क मोदी सरकार ने युवाओं का एक रुपया कर्ज माफ नहीं किया। अब इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही हैं और हम ठीक उल्टा करने जा रहे हैं।
 

राहुल ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी महालक्ष्मी योजना पर काम शुरू हो जाएगा। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी और एक महिला का नाम चुना जाएगा। करोड़ों महिला आठ हजार रुपया अकाउंट में मिलेगा। करोड़ों लोगों के अकाउंट में खटाखट खटाखट खटखटा पैसा जाएगा।

आप जो नफरत फैलाते हैं, इसका हिसाब देश की जानता करेगी। उनको अपने 10 साल के काम का हिसाब देना था, लेकिन बिहार के लिए क्या किए। हमारा मुद्दा बेरोजगारी का है, नौकरी और महंगाई का है, लेकिन वे यहां आकर मटन, मछली, मुर्गा, अंडा, मंदिर-मस्जिद करते हैं और कहते हैं कि मुजरा करता हैं ये कोई प्रधानमंत्री का भाषा है।

सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि चाचा जी पलट गए कि भाजपा वालों ने हाईजैक कर लिया। हम उनका सम्मान करते हैं। वो जहां रहे खुश रहें। चाचा जी ने कहा था कि 2014 में जो आए हैं, वह 2024 में जाएंगे। चाचा का शरीर कहीं भी हो, मन उनका हमारे पास ही है। वो भी चाहते हैं कि 2024 में मोदी जाए। मोदी जी के नामांकन में तबीयत खराब का बहाना बना लिए और नहीं गए। कल मन का बात बोल ही दिए कि मोदी जी मुख्यमंत्री बने।