Movie prime

रोहिणी पर बोले विजय सिन्हा, राजद का नेचर और सिग्नेचर नहीं बदल सकता, ये लोग जंगलराज के पुरोधा हैं

 

 देश के अंदर जैसे -जैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ रही हैं वैसे -वैसे नेताओं के बोल और दावे भी तीखें हो रहे हैं। वहीं विपक्ष पर हमलावर होने की कवायद में कुछ विवादित बयान भी दे दिए जाते हैं। ऐसे में अब लालू यादव की बेटी रोहिणी ने सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान दिया है। इसको लेकर विजय सिन्हा का बयान सामने आ गया है.

उधर, सम्राट चौधरी को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि राजद के लोगों से यदि आप अपेक्षा करेंगे कि कोई आदर्श की बात करेगा कोई शिष्टाचार की बात करेगा तो वह आपके लिए गलत होगा। राजद के नेचर में ही जंगलराज की मानसिकता हैं। इसके अलावा पीएम को लेकर कांग्रेस के तरफ से दिए गए बयान पर कहा कि देश की जनता सब जानती है इसका फैसला भी वही करेगी। 

इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सब की चिंता जाती है। इसमें उन्होंने बिहार के युवाओं को यह अवगत कराने की कोशिश की है कि 2005 से पहले बिहार में नरसंहार करने वाले लोग कौन थे? जातीय नरसंहार करने वाले जंगलराज बनाने वाले लोग बिहार की क्या हालत बनाकर रख दिए थे? उसे समय बिहार के अंदर कैसे उद्योग धंधे बंद हो गए थे ?

सिन्हा ने कहा कि इस पत्र के जरिए यह बताया गया है कि  2005 से पहले लोग कैसे पलायन करने की जरूरत महसूस कर रहे थे? इसके बाद 2005 से लेकर 2010 तक इन चीजों पर रोक लगाई गई। यही बात आज के युवा को जानना चाहिए। राजद का नेचर और सिग्नेचर बदल नहीं सकता है।यह लोग जंगलराज के पुरोधा हैं। यह लोग सत्ता में आने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यह लोग सिर्फ जनता की कमाई लूटना जानते हैं।