Movie prime

सारण से रोहिणी आचार्य पीछे, गया से जीतन राम मांझी तो पाटलिपुत्र से मीसा आगे

 

बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती भी आगे हैं। वहीं गया से जीतन राम मांझी आगे चल रहे हैं।

कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी आगे चल रहे हैं। काराकाट से पवन सिंह पीछे हैं। औरंगाबाद से राजद कैंडिडेट अभय कुशवाहा आगे चल रहे हैं।

शिवहर, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, पाटलिपुत्र सीट के परिणाम पहले आएंगे। पटना साहिब, नवादा और गोपालगंज का रिजल्ट आखिरी में आ सकता है।

काउंटिंग की शुरुआत पोस्टल बैलट से हुई, इसके बाद EVM के वोटों की गिनती शुरू हुई। अगले कुछ घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो जाएगी। 2 बजे तक जश्न और मायूसी की तस्वीरें भी सामने होंगी।

काउंटिंग को लेकर 40 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 7 चरणों तक चले चुनाव में कुल 497 कैंडिडेट मैदान में हैं।

रिजल्ट से पहले ही पटना के अलग-अलग मंदिरों में बीजेपी कार्यकर्ता 400 पार के लिए हवन कर रहे हैं। मिठाई दुकानों में लड्‌डू तैयार किए जा रहे हैं।

1 जून को आए प्रमुख एग्जिट पोल में NDA की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।
 

बांका से राजद प्रत्याशी जयप्रकाश यादव आगे चल रहे हैं।
 

बिहार में एनडीए 25 तो इंडिया ब्लॉक 7 सीटों पर आगे।
 

वैशाली से एनडीए प्रत्याशी वीणा देवी 165 वोट से आगे चल रही हैं।

सारण से रोहिणी आचार्य पीछे चल रही हैं।