नीतीश कैबिनट के विस्तार पर रोहिणी ने कसा तंज, कहा-BJP ने कब्जा कर लिया

बिहार में नीतीश कैबिनट का विस्तार हो गया है। बुधवार को सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। यह सभी मंत्री बीजेपी के कोटे से हैं। अब इस मामले पर सियासत शुरू हो गई है। राजद नेता रोहिणी आचार्य ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को महज मुखौटा करार देते हुए कहा है कि बीजेपी ने कैबिनेट पर कब्जा कर लिया है।
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, ‘नीतीश कुमार जी की कैबिनेट ( सरकार ) पर विखंडनकारी भाजपा का कब्ज़ा..कैबिनेट विस्तार में अपनी पार्टी के एक भी मंत्री को शपथ नहीं दिला सके नीतीश कुमार.. भाजपा का फरमान मानने को लाचार - बेबस - निरीह , महज मुखौटा नीतीश कुमार .. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी फिर भी कैबिनेट विस्तार पर मुहर लगा रहा भाजपा आलाकमान .. !!’

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में भाजपा कोटे के और सात मंत्री शामिल किए गए हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने बुधवार की शाम चार बजे राजभवन के राजेंद्र मंडपम में आयोजित समारोह में इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इनमें संजय सरावगी, डॉ. सुनील कुमार , जिवेश मिश्रा, राजू कुमार सिंह, मोतीलाल प्रसाद, कुष्ण कुमार मंटू और मंडल शामिल हैं।