Movie prime

राहुल गांधी के सीट बदलने पर बोले सम्राट चौधरी, मोदी के डर से परंपरागत सीट छोड़कर भाग रहा गांधी खानदान

 

 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी में नामांकन के अंतिम लम्हे अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा अपने कैंडिडेट बनाया है। लेकिन, इस दौरान देखने वाली बात यह रही कि राहुल गांधी जो अब तक अमेठी से चुनाव लड़ते थे। वो इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी है। इसके बाद अब इस मामले में भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला है.

राहुल गांधी के सीट बदलने पर सम्राट ने कहा कि पहले उनको डर था तो हम लोगों ने उनको मंदिर भिजवाया पूरा गांधी परिवार अपने परंपरागत सीट को भी छोड़कर भाग रहा है। इनका पूरा खानदान परंपरागत सीट छोड़कर भाग रहा है। यह लोग कहीं से चुनाव जीतें हर जगह इनकी हार तय है।  इनका सब कुछ भी नहीं होने वाला है। 

इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले जो नीतीश कुमार ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। उसे पूरा किया जाएगा। एक-एक व्यक्ति के नाम और लिस्ट के साथ हम लोगों के बीच जाएंगे। बताएंगे कि हमने किस तरीके से 10 लोगों को नौकरी दी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की सरकार नहीं है, जो कहे कुछ और करें कुछ। 

News Hub