Movie prime

सम्राट को पसंद है नीतीश का नेतृत्व, अबकी बार 200 पार का रखा लक्ष्य

 

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उनका कहना है कि हमलोग लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होगी। सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि जितनी सीट 2010 में  एनडीए को मिली थी उसी तरह इस बार भी मिलेगी। 200 से पार सीट का लक्ष्य है। 

दरअसल, विधानसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर भाजपा में ही दो मत देखने को मिल रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सम्राट चौधरी के ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। साथ ही वो बिहार में अपने दम पर भाजपा की सरकार बनने की बात कर रहे हैं। अश्विनी चौबे ने कहा है कि मेरी खुद की ईच्छा है और मैंने पार्टी को भी बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बननी चाहिए। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अकेले अपने दम पर आए और अपने सहयोगी दलों को भी आगे बढ़ाए। यह हमारी मंशा है और उसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से लग जाना होगा