Movie prime

JDU कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा, नीतीश ने खुद रखा प्रस्ताव

 

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में जारी है। इस बैठक में संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। संजय झा पार्टी के पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। मीटिंग में कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव नीतीश कुमार खुद लेकर आए। संजय झा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने गाड़ी पर फूल बरसाएं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज देने की पुरानी मांग को जेडीयू ने एक बार फिर दोहराया है।बिहार में कास्ट सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने के फैसले को नीतीश कुमार की पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सही ठहराया है।पटना हाई कोर्ट से निरस्त होने के बावजूद इसे इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करने की केंद्र से मांग की है।


राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन बैठक में लगातार तीन बड़े बदलाव हुए हैं। दिसंबर 2020 को बुलाई गई बैठक में नीतीश कुमार ने पहली बार किसी को पार्टी की कमान सौंपी थी। इसमें आरसीपी सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

इसके बाद जुलाई 2021 की बैठक में ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। जबकि, सबसे हालिया दिसंबर 2023 की बैठक में ललन सिंह को हटाकर एक बार फिर से नीतीश कुमार पार्टी की कमान अपने हाथ में ली थी।

इससे पहले बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, नीतीश के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ने और झारखंड विधानसभा में कैंडिडेट उतारने समेत अन्य प्रस्ताव पर चर्चा हुई। मनीष वर्मा पर भी पार्टी अपना भरोसा बढ़ा सकती है। उनकी भी जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है।